फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वनिया नाले पर पुल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। बनमहरी ग्राम पंचायत के खजूरी गांव के जोगिया टोले के लोगों ने जुड़वनिया नाले पर पुल न होने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में पानी भर जाने की वजह से उन्हें आवागमन में काफी परेशानी होती है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने यहां पुल बनाए जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उनको जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जोगिया टोले में करीब एक दर्जन घर हैं। जलभराव के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं इस टोले में मात्र दो हैंडपंप हैं। इसी से पूरे गांव का काम चलता है। लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर पानी लेने आते हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें हर बार जनप्रतिनिधियों की तरफ से आश्वासन दिया जाता है कि उनकी समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन रिहंद जलाशय के तटवर्ती गांव में स्थित जुड़वनिया नाले पर पुल का निर्माण नहीं किया जा सका है। इससे लोग आज भी आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य गोपाल व अशर्फीलाल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे। ग्रामीणों में श्यामबिहारी, अंकित शोभनाथ, सोनमती, सीमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें