फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ग्रसित वृद्ध की मौत, किशोरी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मकरा ग्राम पंचायत में लगातार हो रही मौतों के बीच नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। गांव से गंभीरावस्था में एक किशोरी को शुक्रवार को रेफर किया गया। उधर, एसडीएम और सीएमओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव निवासी लक्ष्मण की पुत्री कविता को बुखार था। जांच में मलेरिया पीएफ की पुष्टि के बाद दवा दी गई। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को दोपहर बाद उसे रेफर कर दिया गया। उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती किया गया है। उधर, बृहस्पतिवार की शाम परशुराम (70) की बुखार पीड़ित होने के दौरान मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों की टीम गांव में तैनात की है। इसमें डॉ. फैज अहमद, डॉ. राजेश व डॉ. अशोक शामिल हैं। वह लगातार हो रही मौतों के पीछे की वजह का पता लगा रहे हैं। मरीजों की जांच कर उनके सैंपल भी एकत्र किए जा रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि मरीजों में किस चीज की कमी और क्या अधिकता है। देर शाम सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने भी गांव का भ्रमण कर हालात की जानकारी ली।
एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की जांच में कुल 505 व्यक्तियों में से 324 का सैंपल लिया गया। इसमें मलेरिया पीवी के चार और पीएफ के 20 मरीज पाए गए। कुल 63 घरों में डीडीटी का छिड़काव किया गया। साथ ही फॉगिंग कराई गई। पंचायत विभाग से साफ सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई गई। टैंकर के माध्यम से रोस्टर बनाकर टोला वार पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया है कि सभी टोले में टैंकर का रोस्टर मुनादी कराकर बता दिया जाए, जिससे गांव के लोग पीने का साफ पानी प्राप्त कर लें। गांव में शुक्रवार को 150 मच्छरदानी का वितरण किया गया। वनवासी सेवा आश्रम की बहन शुभा प्रेम ने लोगों से बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाने की अपील की और साफ सफाई बरतने, पानी उबालकर पीने का आह्वान किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने भी कैंप लगाकर दवा बांटी। गांव में काम करने वाली विभिन्न विभागों की टीम में डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र, लेखपाल द्वारिका प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें