फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में मिला किशोर का शव: सिर सलामत लेकिन धड़ कंकाल में तब्दील, देखने वालों के खड़े हुए रोंगटे

Wed, 08 Feb 2023 08:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र केओड़हथा गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को एक किशोर का कंकाल बरामद होने पर सनसनी फैल गई। युवक का सिर सलामत था, लेकिन धड़ पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को एक किशोर का ऐसा शव बरामद हुआ जिसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। उसका सिर सलामत था, लेकिन धड़ पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। काफी प्रयास के बाद भी किशोर की शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर यहां शव फेंका गया है।

विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार शाम करीब चार बजे एक चरवाहे ने सिर लगा नर कंकाल देखा डर गया और शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। शव की हालत देख लोग सहम गए। शाहगंज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईशान खान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कुछ ही दूरी पर मिला पैंट और बेल्ट

मृतक का चेहरा बचा हुआ है, जबकि कंकाल बन चुके शरीर के शेष अंग पर खून लगा है। कब्रिस्तान में कंकाल के अगल-बगल में थोड़ी मिट्टी डालकर यह साबित करने की कोशिश की गई थी कि कब्रिस्तान से ही कंकाल निकला है। मृतक के गले में लाल रंग के शर्ट का अवशेष है जबकि पैंट और बेल्ट कुछ दूरी पर पड़ा मिला।

घोरावल सीओ संजीव कटियार, एसओ संजय पाल, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 14-15 वर्ष और शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें