फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण: अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हालचाल, कार्यों की खराब गुणवत्ता पर खूब भड़के

Tue, 07 Feb 2023 11:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सोनभद्र के जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यों की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद वह मलिन बस्ती भी गए। वहां के रहवासियों से बातचीत की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सोनभद्र जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों का हाल जाना। उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। परिसर में चल रहे कैंटीन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए निर्माण सामग्री का सैम्पल जांच के लिए साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने निर्माण के बाद से ही बंद चल रहे बर्न यूनिट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण पर सोनभद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। गेट से ही निरीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी देखते हुए वार्ड में गए। इस दौरान गैलरी में जगह-जगह बिजली के तारों को अस्त-व्यस्त देख नाराजगी जताई और उसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वार्डों में मरीजों से पूछताछ की। करीब 20 मिनिट यहां रुकने के बाद वह मलिन बस्ती गए। वहां साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। बस्ती में बीमार एक 90 वर्षीय महिला को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया।निरीक्षण के दौरान विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें