फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगद के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में मंगलवार को 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन

घोरावल चौकी प्रभारी तेजबहादुर राय ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब दस बजे विसुंधरी निवासी जान मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पुत्र का शव गांव में ही संहार बाबा बरगद के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ है। जान मोहम्मद ने बताया कि उसका पुत्र मुजीबुर्रहमान (46) सोमवार देर शाम घर से निकला और रात भर घर नहीं लौटा। आसपास पता किया तो उसका पता नहीं चला। मंगलवार को वह गांव वालों के साथ मुजीबुर्रहमान की खोजबीन करने लगा तो गांव में संहार बाबा बरगद के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से उसका शव लटका हुआ मिला। घोरावल चौकी इंचार्ज तेज बहादुर राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें