फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में विद्युत की मनमानी कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ओबरा के पीसीएल उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप स्थानीय सुदामा पाठक चौराहे पर सुबह 10 से 11 बजे तक चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों ने चेताया कि मनमाना कटौती बंद नहीं हुई तो नगरवासी बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व नगर क्षेत्र में 22 से 24 घंटा बिजली देने का वादा किया था लेकिन भीषण गर्मी में हाल यह है कि बिजली आधी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी में रात भर जाग कर बितानी पड़ रही है। शाम के समय बिजली न होने से नगर के व्यापारियों का व्यवसाय भी काफी प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित लोगों ने बिजली कटौती को रोकने के लिये शासन प्रशासन से मांग करते हुए विरोध जताया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार और एसडीओ पीसीएल विमलेश सिंह को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
एसडीओ विमलेश सिंह ने बताया कि जितनी बिजली मिल रही है उसके अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय स्तर पर होने वाले फाल्ट को तत्काल सही कराया जा रहा है। संभावना जताई कि बिजली की कटौती में शीघ्र ही सुधार होगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में सुशील गोयल, सुशील कुशवाहा, भोला कनोजिया, मिथिलेश अग्रहरि, संजय सिंह चंदेल, ब्रिजेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद, रमेश सिंह यादव, सुनीत खत्री, पवन जिंदल, जगमंदर अग्रवाल, सभासद आनंद जयसवाल, राज सुशील पासवान, आनंद पटेल दयालु, अमित मित्तल आदि सहित सैकड़ों व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उधर जाम समाप्त होने के बाद लोगों ने ओबरा तहसील पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें