म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का पीपल के पेड़ से शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में रविवार की सुबह रामऔतार बैगा (45) का पीपल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से झूल रहा था। युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि मौत कैसे हुई, इसका कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।