फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए भीड़, केंद्रों पर लंबी कतार

विज्ञापन
लोढ़ी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजो की लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाने में लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। स्कूल-कॉलेज खुलने व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य होने पर लोग बेधड़क कहीं आने-जाने के लिए टीकाकरण को सुरक्षा कवच के रूप में उत्तम मान रहे हैं। इस लिहाज से टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि टीकाकरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी के नियम भी टूट रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के राबर्ट्सगंज पीएचसी में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। इसमें 18 से 44 वर्ष वालों की संख्या अधिक थी। दुद्धी सीएचसी पर टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़ के कारण लंबी लाइन लगवानी पड़ी। लोगों को टीका लगवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जिले के अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण के प्रति उत्साह खूब दिख रहा है। शाहगंज: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज (जमगांव) पर मंगलवार को सुबह से ही कोरोना का टीका लगवाने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। लोग लाइन तोड़ कर नामांकन कराने को धक्का मुक्की करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ पटेल ने थाने पर फोन कर पुलिसकर्मियों को बुलाया, तब जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों का टीकाकरण हुआ। शाम तक 600 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें