फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में छिपकर बैठा था विशालकाय मगरमच्छ, देखते ही लोगों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल के मुक्खा फाल के बाद अब चतरा ब्लाक के धधरौल बांध के किनारे भी विशालकाय मगरमच्छ मिला है। शनिवार की सुबह बांध के किनारे खेत में करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ युवक मगरमच्छ के मुंह में लकड़ी फंसाकर घसीटते हुए फिर से जलाशय की ओर ले गए। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ को लोगों ने सुरक्षित पानी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बांध से सटे मऊ कला गांव के खेत में सुबह करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ बैठा था। चहल-पहल बढ़ते ही मगरमच्छ भागने लगा। युवाओं ने उसका पीछा शुरू किया। मगरमच्छ के मुंह में मोटी लकड़ी फंसाकर उसे काफी दूर तक खींचकर ले गए। बाद में लोगों की आपत्ति पर उसे फिर से बांध के पास ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग के अफसरों के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ बांध में छोड़ा जा चुका था। बांध से सटे गांवों के लोग मगरमच्छ के खेतों में मिलने के बाद सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें