फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बाद मिला रिहंद जलाशय में डूबे किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद जलाशय में नहाने के दौरान शुक्रवार की शाम डूबे दूसरे किशोर का शव 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शनिवार की दोपहर किशोर के शव को बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बीजपुर बाजार निवासी कुछ युवक-किशोर रिहंद जलाशय में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने सिमतेस (16) और वसी खान (18) डूब गए। अन्य साथियों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही परिजनों संग पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और कुछ ट्रक चालकों की मदद से पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे बाद वसी खान को निकाला गया। धनवंतरि चिकित्सालय में पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की तलाश में स्थानीय युवकों सहित पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तलाश कर रहे थे, लेकिन रात हो जाने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। दो बार जाल डाला गया, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला। सुबह ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगने लगा। कुछ युवक भी तलाश में लगे थे। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय युवक तस्लीम अपनी नाव के साथ साथियो संग जलाशय में गया और शव निकालने में सफल रहा। तस्लीम ने बताया कि युवक गहरे पानी में घास के बीच चला गया था, जिसको खोजने में दिक्कत हो रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, दरोगा बृजेश पांडेय डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें