चंदौली की सीमा से सटे सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव स्थित मुर्गी फार्म पर छापा मारकर पुलिस ने जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और फड़ से 8 लाख 24 हजार रुपये बरामद किए गए। जुआरियों की स्कार्पियो, बोलेरो और चार बाइक सीज कर दी गईं।
राबर्ट्सगंज कोतवाली में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि जिगना स्थित मुर्गी फार्म में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद फोर्स के साथ सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी पहुंचे और घेराबंदी कर 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ से 8 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार जुआरियों में जिगना निवासी राम सिंह, धुरिया निवासी रमेश मौर्या, चवना निवासी कमलेश जायसवाल, जोगिनी निवासी बच्चे लाल यादव, ओबरा निवासी लालजी यादव, एलाही निवासी नागेंद्र सिंह, श्याम सुंदर सिंह, बिल्ली-मारकुंडी निवासी सौरभ सिंह, भोला राम प्रजापति, केकराही निवासी कोमल केशरी, जमशीला शक्तिनगर निवासी जगनायक सिंह, लखनपुरवा निवासी रविंद्र सिंह, लोहबंद निवासी रामजनम यादव, बघाड़ू निवासी राकेश जायसवाल, उपरी निवासी राजेश जायसवाल, मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी रामदेव बिंद, लखनपुरवा निवासी भीम सोनकर, चदईपुर निवासी हरिमोहन सिंह, नारघाट निवासी राजेंद्र जायसवाल, बथुआ निवासी कृष्णानंद अग्रहरि, बड़की पट़टी अहरौरा निवासी सुरेश सोनकर और विजय सोनकर शामिल हैं। जुआरियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।