फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पिटाई करने वाले आरोपियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधान के साथ हुई मारपीट की जांच करने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली के बरहदा गांव में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने प्रधान दुर्गावती देवी की पिटाई करने के आरोप में हिरासत में लिए गए नामजद दो आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोतवाली में प्रधान दुर्गावती ने अपने गांव के छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बताया कि 18 दिसंबर को गांव मेें श्रम विभाग से जुड़े लोग विभाग से जुड़े कुछ लोग ग्रामीणों का फार्म भरवा रहे थे। उसी वक्त कुछ लोग अपात्रों का फार्म भरे जाने का झूठा आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मना करने पर मनबढ़ों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। प्रधान की तहरीर पर लाले, सूरज, आशुतोष, भरत यादव, लक्ष्मण औश्र रामनारायण यादव के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू की। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि प्रधान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी लाले और भरत यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें