फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के दो माह बाद भी नही दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की दो लड़कियों के साथ विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई छेड़छाड़ की घटना के दो माह बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता की मां की दी गई तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोन के एक गांव की दो लड़कियां गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव में खपड़ा लेने गई थीं। पीड़िता की मां का आरोप है कि खपड़ा लेकर लौटते समय रात को करीब 10 बजे घिचोरवा वन चौकी पर ट्रैक्टर पर बालू लोड होने के शक में वनकर्मियों ने ट्रैक्टर को रोका, तो लड़कियों को देखकर उन्होंने ट्रैक्टर चालक और श्रमिक का पूछताछ के लिए कमरे में बुलाया। यहां उन्होंने दोनों को बंद कर दिया और बाहर बैठी दोनों लड़कियों के साथ छेड़खानी की। किसी तरह वहां से भागकर एक लड़की ने घर फोन किया तो उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। दोनों वनकर्मी वहां से फरार हो गए। महिला ने विंढमगंज थाने में तहरीर दी। लेकिन घटना के दो माह बाद भी अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है। तहरीर देने वाली महिला ने जब इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो से किया तो विधायक ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें