फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ साझा कार्रवाई से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके की झुग्गी बस्तियों में बनाई जा रही कच्ची शराब के खिलाफ शनिवार को हुई साझा कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली मच गई। इस दौरान 70 लीटर शराब बरामद करने के साथ करीब सवा कुंतल लहन (महुआ फूल) नष्ट कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस महकमे की संयुक्त कार्रवाई दोपहर 12 बजे के करीब बस अड्डा बाजार के पास स्थित झूग्गी बस्ती में छापेमारी किया तो भगदड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान पीने पिलाने वाले भागने लगे। पुलिस दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद झोपड़ी व घरों की तलाशी का काम शुरू हुआ तो काफी मात्रा में कच्ची शराब के साथ करीब सवा कुंतल लहन बरामद किया गया। टीम ने शराब को कब्जे में लेने के साथ बरामद लहन व अर्धनिर्मित शराब को मौके पर नष्ट कर दिया। कार्रवाई की अगुवाई आबकारी क्षेत्र दो के निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने किया। इसी तरह पुलिस के तरफ से शक्तिनगर थाने के उप निरीक्षक राजेश सिंह, संजय सिंह सहित कई कांस्टेबल मौजूद रहे। बताते चले कि इलाके में स्थित कई मलिन बस्तियों में फिलवक्त बड़े पैमाने पर शराब बनाने व बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को भी जानकारी है लेकिन कार्रवाई के नाम पर बीच बीच में कोरम पूरा कर लिया जाता है। इसी वजह से पूरे क्षेत्र में धंधा चटख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें