फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया गांव मे गोली मारकर कर बेचन की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बेचन सिंह यादव सपरिवार अपने पाही पर पुरौनिया गांव में रहते थे। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बेचन घर के बाहर बैठे थे। उसी वक्त बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक ने माथे पर गोली मार दी। दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद एसपी आरपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि बेटे अमरेश की तहरीर पर रामकेर, उसके भाई शिव मूरत और अमरजीत उसके भाई सर्वजीत निवासीगण कुसी डौर और पुरैनिया निवासी राम अवध के खिलाफ हत्या और षडयंत रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि अभी तक जांच के दौरान मिले साक्ष्य के अनुसार भूमि विवाद में ही बेचन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें