फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की चोटी कटी, अस्पताल में भर्ती  

Thu, 17 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
lady Victim - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिलाओं की चोटी कटने के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मुरसान और हाथरस में दो महिलाओं की चोटी कट गई। दोनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर में मंगलवार को एक महिला की चोटी कटी। चोटी कटने से महिला की हालत बिगड़ गई और जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममता दोपहर को अपने घर पर मौजूद थी और घरेलू कामकाज निपटा रही थीं तभी उनकी चोटी कट गई। ममता का कहना है कि उनकी चोटी कटने का उन्हें पता नहीं चला। जब
उन्होंने कटी हुई चोटी देखी तो उन्हें बेहोशी छाने लगी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मुरसान में भी एक महिला की चोटी कट गई।
विज्ञापन


परिजनों ने महिला को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुरसान के मोहल्ला गोल नगर निवासी अफसाना पत्नी नेहना मंगलवार रात को सोई थी। सुबह जब वह नींद से नहीं जागी तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की। पास पड़ी कटी हुई चोटी देखकर परिजन हैरान रह गए और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें