फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला बुलंद कबाड़ चोर काट ले गये विद्युत तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीजपुर। सिरसोती गांव के टोला कोडार में मंगलवार रात कबाड़ चोरों ने बिजली के तार काटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सजगता से कबाड़ चोर एक बोरा तार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि सिरसोती गांव के टोला कोडार में कबाडिय़ों ने खूब दहशत मचाई। ग्रामीणों के बताया कि कबाड़ चोरों ने कई पोलों से तार और एंगल काट कर उठा ले गए। रात में लाइट बंद होने पर भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीण जब बाहर निकले तो देखा कि कबाड़ चोर बिजली का तार काटकर ले जा रहे है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कबाड़ी एक बोरे में भरा बिजली का तार छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सब स्टेशन को दी। विद्युत विभाग के कर्मचारी आनन-फानन मेें मौके पर पहुंच बोरे में भरा तार अपने कब्जे में ले लिया व मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। क्षेत्र में आये दिन कबाड़ चोर निर्माणाधीन भवन के सरिया व शटरिंग प्लेट को निशाना बना रहे है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की उदासीनता के कारण क्षेत्र में कबाड़ चोर सक्रिय हो गये है जिससे आये दिन क्षेत्र में चोरी हो रही है। इस बाबत जेई महेश कुमार ने बुधवार बीजपुर थाने पहुंच शिकायत पत्र दे कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें