फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद बांध में डूबे दो युवकों का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रिहंद डैम में रविवार को दोपहर बाद डूबे दो युवकों का शव सोमवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। दोनों रविवार की शाम करीब चार बजे नहाने गए थे और दो अन्य युवकों को बचाने के चक्कर मेें डूब गए थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम पूर्वी परासी के कृष्णा सोनी (20) और दर्जी निवासी बैरागी अंसारी (19) रिहंद डैम में नहाने गए थे। दोनों नहाने के दौरान डूबने लगे। वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने उन्हें डूबने से बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद युवकों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पिपरी थाना पुलिस भी पहुुंच गई। शाम करीब पांच बजे से दोनों डूबे युवकों की तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात में पुलिस ने तलाश बंद करा दी और फिर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे से ही गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। सुबह करीब छह बजे दोनों युवकों का शव बरामद हो गया। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें