दुद्धी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान संदिग्ध हाल में एक युवक को लौवा नदी के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से सात एमएम का एक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए इधर-उधर घुम रहा था। पुलिस की गश्त कर रहे टीम युवक पर नजर पड़ी तो सिपाहियों ने रुककर युवक से पूछताछ की। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल मिला उसके के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी का नाम धर्मेंद्र पुत्र भोला निवासी बीडर है। अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक राबर्ट्सगंज में रहकर मोटर मैकेनिक का कार्य भी करता है। वह कुछ दिन से यहां इधर उधर घटना को अंजाम देने के लिए विचरण कर रहा था।