चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच वाराणसी और चोपन के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में चोपन की टीम ने वाराणसी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता माला चौबे व सुरेश सिंह पटेल, इरसान खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवरों के मैच में वाराणसी की टीम ने छह विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चोपन की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बना कर इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। अंपायर मुकेश श्रीवास्तव व नौशाद खान रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने किया। स्कोरिंग शाहरुख खान व नीलेश विश्वकर्मा ने किया। मैच के मैन ऑफ द मैच प्रदीप चौबे बने। पांचवां लीग मैच रॉबर्ट्सगंज व गाजीपुर के बीच खेला जाएगा। विकास क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राज कुमार केसरी, प्रदीप पांडे, सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अरुधेंद्र पटेल, सत्यप्रकाश केसरी, राजू केसरी, मुन्ना हाशमी, गोलू केसरी, फैजल खान, आसिफ खान, अजीत, शमशेर खान, वकार बाबू आदि मौजूद रहे।