फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिया इस्तीफा, अब सात जनवरी को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह से 30 दिसंबर को होने वाले मतदान को टाल दिया गया। अब सात जनवरी 2022 को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी रहे राजेश कुमार सिंह ने खुद को कार्य करने में असमर्थ जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। एल्डर कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से धनंजय मौर्य को मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा है। मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय मौर्य ने बताया कि तीन जनवरी को अवशेष नामांकन पत्र दाखिल होगा। चार जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं सात जनवरी को मतदान एवं मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें