फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के दोबारा सीएम बनने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यकर्ताओं ने जयकारा लगाना शुरू कर दिया। आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। स्वर्ण जयंती पर जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता भ्रमण भी किए।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर एलईडी लगाकर कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण देखा। कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण के दौरान बुलडोजर बाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए झूमते गाते नगर के चौराहों पर फेरा लगाया। कार्यकर्ताओं ने ओबरा विधायक संजीव को राज्य मंत्री बनाए जाने पर खुशी का जश्न मनाया। इस दौरान युवा मोर्चा पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, मनीष मिश्रा, बाबू खान, नीतू मेहता, प्रशांत चौबे, अल्ताफ कादरी, योगेश सिंह, शुभम सोनी, बाबू खान, अभिषेक गुप्ता, विनोद जायसवाल, संतोष यादव, विद्यानंद तिवारी और बब्बल राम मुहूर्त पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें