फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय बनाकर विभाग पाएं संचारी रोगों पर नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करते हुए बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और 16 से 31 जुलाई दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यर्क्ता हर घर जाकर क्षय रोग से संभावित रोगियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगी। ऐसे किसी मरीज की जानकारी होते ही ब्लाक मुख्यालय पर सूचना देंगी। इस दौरान बुखार रोगियों की संख्या आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस) और क्षय रोगियों के लक्षण, कुपोषित बच्चों की सूची और ऐसे मकानों की सूची जहां मच्छरों के प्रजनन होना पाया जाता है भी तैयार करेंगी। स्वास्थ्य विभाग इन रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाएगा। नगर निकाय और ग्राम पंचायतों में सभी ईओ और डीपीआरओ जागरुकता अभियान संचालित करें। खुले नालियों के ढकने के साथ ही कचरों की सफाई की व्यवस्था भी की जाए। हैंडपंपों के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बंद कराएं। अपशिष्ट जल निकासी के लिए सोक पिट का निर्माण कराया जाए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग इस अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार कराकर निर्धारित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराए। बैठक में सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें