फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौट रही बोलेरो पेड़ से भिड़ी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार की देर रात बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। बोलेरो सवारों को हल्की चोटें आईं जिन्हें आसपास के लोगों ने मदद कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बरवां निवासी मोहित मोदनवाल ने बताया कि गांव में एक विवाह कार्यक्रम था। रात्रि में विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार लोग एक बोलेरो में बैठकर नोनी सरवट गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें