फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत से दुद्धी में खिला कमल : रामदुलार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार सिंह के रासपहरी स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह हुआ। कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की वजह से सरकार दोबारा सत्ता में आई है। इसी का परिणाम है कि दुद्धी में कमल खिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता धैर्य के साथ अपना काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार में सभी का सम्मान होगा। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 40 वर्षों बाद दुद्धी विधानसभा में कमल खिला है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता जोश में जरूर है लेकिन जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जीत सिंह खरवार, दीपक सिंह, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़, पन्नालाल जायसवाल, सोना बच्चा अग्रहरि, रमाशंकर गोंड, बबई सिंह मरकाम, रामदेव तिवारी, मनोज सिंह, मोहरलाल खरवार आदि रहे।
होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को दी बधाई
सोनभद्र। नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल परिसर में बृहस्पतिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे की तरफ से होली मिलन समारोह हुआ। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेता विजय जैन व सदर विधायक ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, संतोष शुक्ला, आलोक चतुर्वेदी, अनूप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें