राबर्ट्सगंज पुसौली भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विशाल पा?
- फोटो : SONBHADRA
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय पर सोमवार को हुई। अध्यक्षता विशाल पांडेय ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रमेश बिंद सत्या रहे। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा रहे।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित की राजनीति करती है। जबकि दूसरे राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में भाजपा के कार्यपद्धति व इतिहास विकास पर विस्तृत जानकारी दी गई। संचालन जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी व विनय श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शार्दुल विक्रम हिरेश, धीरेंद्र सिंह, मोनू, रवि द्विवेदी, संदीप सिंह, कृष्णा पटेल, सुमित सोनी, जिला मिडिया प्रभारी दिशान्त द्विवेदी, जिला मंत्री आशीष अग्रहरि, उत्कर्ष पांडेय, अभय पटेल, विनित त्रिपाठी, आशीष केशरी, रोशन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अजीत गुप्ता, राजन तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, उपेन्द्र केशरी, राजेश जायसवाल, रामबली सिंह, नितेश चौबे, रमाशंकर मौर्य आदि उपस्थित रहे।