फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ापू ने दिखाई सत्य और अहिंसा की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर के राजकीय पीजी कॉलेज में गांधी जयंती पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने गांधी जी व शास्त्री जी के फोटो चित्र का अनावरण किया। प्राचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी जीवन भर अहिंसा के मार्ग पर चले और उसका प्रचार किया। उन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में भी अहम योगदान दिया। आज समाज को गांधी जी के दिखाए गए अहिंसा के पथ पर चलने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ विकास कुमार, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ विभा पांडेय, डॉ वीना यादव, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. महीप कुमार, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. वैशाली शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधाकांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन

चोपन। गांधी जयंती पर मलिन बस्ती के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन सप्ताह में तीन दिन निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। कार्यक्रम की शुरुवात संस्था की सह-संस्थापक चंद्रकिरण तिवारी ने शनिवार से की। बच्चों को गांधी व शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संस्था हजारों बच्चों को निशुल्क कला व कहानी के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रही है। पढ़ना-लिखना सिखाने में कहानी सुनाना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कहानी के माध्यम से भाषा के चारों कौशल सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना सब पर काम हो सकता है। कार्यक्रम में उपक्रम के सह-संस्थापक निखिल शेट्टी, ममता भारती, ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश, कुमार मंगलम, उमेश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें