अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संकेतो को देखते कोतवाल विजय प्रताप सिंह
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। स्थानीय अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा के नियम विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर तबके के लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करना है। अनपरा थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु के सौ मामलों में से दस सड़क हादसों से जुड़े होते हैं। हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें न सिर्फ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होनी चाहिए बल्कि उनका पालन भी करना चाहिए। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। ताकि लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके। महाविद्यालय के शिक्षा-संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण पांडेय ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। इनके अलावा महाविद्यालय के नव प्रवेशी विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इनमें ताहिबा, जैस्मिन सिंह, निशा आदि शामिल रहीं। अनुज व आशीष की जोड़ी ने आशुगीत के माध्यम से कार्यक्रम की प्रासंगिकता बताई। महाविद्यालय संगोष्ठी समिति के संयोजक डॉ. नीलकंठ मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। गोष्ठी में डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर पांडेय, डॉ. विजय प्रकाश सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. वंदना यादव आदि मौजूद रहे। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय शंकर द्विवेदी ने किया।