दी घोरावल बार एसोसिएशन के सत्र 2022 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में थे। लिहाजा सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अरविंद सिंह अध्यक्ष चुने गए जबकि पारसनाथ दुबे को महामंत्री के रूप में चुना गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयागदास ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 10 पदों के लिए मात्र एक एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी नारायण सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार मौर्य, महामंत्री पारसनाथ दुबे, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, प्रवक्ता रोशन अली, अध्यक्ष अनुशासन फखरे आलम, प्रकाशन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री शैलेश कुमार दुबे व आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर महेश यादव, गोपाल सिंह, अफजाल अहमद सिद्दीकी, विंध्यवासिनी सिंह, आलोक कुमार सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, शिवजतन विश्वकर्मा, प्रदीप नारायण सिंह, राजकुमार यादव, आशीष कुमार सिंह आदि रहे।