फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। खैरटिया गांव के ओम चौराहे पर सोमवार को नालियों की सफाई ना होने से नाराज ग्रामीणों ने अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

शिवदत्त दुबे ने बताया कि गांव की नालियां जाम हैं। रविवार शाम की बारिश में सड़कों का पानी कई दुकानों और घर में घुस गया। नालियों की सफाई के लिए ग्राम प्रधान बिल्ली मारकुंडी से कई बार कहा गया लेकिन अभी तक नालियों की सफाई नहीं हो पाई। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र नालियों की सफाई नहीं की गई तो सारे ग्रामीण सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में वार्ड सदस्य बलिराम केसरी, धर्मजीत जयसवाल, रविंदर यादव, फूलचंद, कमलेश, मिट्ठू जयसवाल, राम दरस सोनी, धर्मेंद्र, मुख्तार, राम पुकार पासवान, बुद्ध सेन, मोनू जायसवाल, शेरू, दिनेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें