सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत बहुआर के कंडाकोट टोला में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को टूट गया। कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान मुन्नर सिंह गोंड, हरिलाल, रामलखन, शंकर, रविंद्र, रामदुलारे, रामशंकर, रामबरन ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकांश हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। मजबूरी में दो किमी दूरी से नाले, नदी का पानी लाकर पीना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते नाला, नदी का पानी सूख गया है। कहा कि ग्राम प्रधान टैंकरों से जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं करा रहे हैं। उन्होंने डीएम से आवश्यकतानुसार पानी की आपूर्ति कराने की मांग की।