फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूरिया की किल्लत बढ़ गई है। सहकारिता लैंपस व क्रय-विक्रय केंद्रों पर यूरिया नहीं है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को विंढमगंज स्थित लैंपस पर प्रदर्शन किया। डीएम से यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि वह यूरिया के लिए कई दिनों से लैंपस का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन किसानों को फसल में डालने के लिए यूरिया नहीं मिल रही है। वहीं बाजार में प्राइवेट दुकानदार यूरिया प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बेच रहे हैं। हरनाकछार गांव के किसान अजय कुमार यादव का कहना है कि यूरिया नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। किसान अरुण पासवान का कहना है कि पिछले कई दिनों से लैंपस का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में विंढमगंज लैंपस के सचिव दीप नारायण यादव ने बताया कि 200 बोरी खाद आया है। हजारों लोग यूरिया लेने वाले हैं। वितरण कैसे करें समझ नहीं आ रहा है। यूरिया मिलने पर ही किसानों में वितरित किया जायेगा। उधर प्रदर्शन करने वाले किसानों में गौरीशंकर, चमन यादव, बालमुकुंद यादव, राहुल सोनी, अशोक यादव ,बाबू यादव, विनोद यादव, रामनाथ यादव, विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, नंदलाल हलवाई, राजू यादव, बिगन, मनोज, रामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें