फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल परियोजना में मानकों की अनदेखी से लोगों में रोष .

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड म्योरपुर के झीलों-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल परियोजना का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था पर निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने गहरा रोष जताया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कार्यदायी निर्माण में मानक के विपरीत लोकल बालू से पिलर की ढलाई कर रही है। इस समय नमामि गंगे पेयजल परियोजना जल जीवन मिशन का कार्य खमहरिया, बीजपुर, कोडार, बकरिहवा, इंजानी सहित अनेक स्थानों पर कराया जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के अलावा पानी टंकी, ओवरहेड टैंक सहित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस के अलावा अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से रोक के बावजूद खराब बालू से ढलाई से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
खोदाई से सड़क हो रही खराब
लोगों का कहना है कि लिंक मार्ग के किनारे जेसीबी से खोदाई कर पाइप डालने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। पाइप डालने के बाद सड़क को ठीक से नहीं भरा जा रहा है। इससे वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। लोगों का ये भी कहना है कि खमहरिया साइट पर ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल करते समय सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मजदूरों को आवश्यक चश्मा, गलव्स, हेलमेट, जूता आदि सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासकीय अधिकारियों के निर्देशन में कार्य कराया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। फिर भी अगर कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। - सी. गोपाल रेड्डी, प्रबंधक, जीवीवी लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें