फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की खस्ता स्वास्थ्य व्यवस्था: आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, रिक्शा ट्राली पर मरीज को लाए अस्पताल

Sat, 06 Jul 2024 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के दुद्धी में एंबुलेंस सर्विस की पोल खुल गई। आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ट्राली पर मरीज को अस्पताल ले गए। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराने की सोची, फिर भतीजे ऋषि ने अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस सेवा के 108 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
परिजन मरीज को लेकर जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना देने के बाद महज 10 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंचने के दावों की फिर पोल खुल गई है। सर्पदंश से पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए फोन करने के बाद एंबुलेंस का आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो फिर रिक्शा ट्राली पर रखकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


खजुरी गांव निवासी सोनी देवी (40) शनिवार को घर के बाहर लकड़ी लेने गई थीं। लकड़ी निकालने के दौरान उन्हें बाएं हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई।



परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराने की सोची, फिर भतीजे ऋषि ने अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस सेवा के 108 नंबर पर फोन किया। ऋषि के मुताबिक दूसरी ओर से कहा गया कि इंतजार करिए। करीब आधा घंटा बीतने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो रिक्शा ट्राली पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने महिला का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें