सोनभद्र। जिला योजना समिति सदस्य के सभी 16 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नामांकन करने वाले सभी पर्चे जांच में वैध पाए गए। मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम ने निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।
जिला योजना समिति में जिला पंचायत से 16 सदस्य चुने जाने हैं। इसमें अनुसूचित जाति महिला के तीन, एससी के पांच, ओबीसी महिला के एक, ओबीसी तीन, महिला एक और तीन पद अनारक्षित हैं। इसके लिए 27 अगस्त को नामांकन हुआ था। 28 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को नाम वापसी की तिथि तय थी। किसी भी सदस्य ने नाम वापस नहीं लिया। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि एससी महिला कोटे से ऊषा कुमारी, मुनिया, सरिता, एससी से अमरावती, जीरा देवी, मालती, बिग्गन प्रसाद, शिवमंगल, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से रितू सिंह, अन्य पिछड़ा वर्ग से मोहन कुशवाहा, राजाराम, सत्येंद्र नारायण सिंह, अनारक्षित महिला से उत्तरा त्रिपाठी को चुना गया। अनारक्षित कोटे से अनिल यादव, कविता देवी और नीरज कुमार को सदस्य चुना गया है।