सोनभद्र। जिले में मंगलवार को अक्षय तृतीया का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर सोमवार को राबर्ट्सगंज, ओबरा समेत अन्य बाजारों में कई सराफा की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
पिछले दो-तीन साल कोरोना के कारण सोने का बाजार बुरी तरह से प्रभावित हुआ। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। ऐसे में लोग सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं। वहीं अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। व्यापारियों ने ग्राहकों के रुख को देखते हुए सोने के नए नए डिजाइन के आइटम मंगाए गए हैं। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की छूट भी दे रहे हैं। कई ग्राहक पहले से ही आर्डर देकर गहनों को बनवाने में जुटे हैं। सोमवार को राबर्ट्सगंज, शाहगंज, इमलीपुर, चोपन, ओबरा, अनपरा, शक्तिनगर, रामगढ़ में सराफा व्यापारी कई छूट दे रहे हैं। आचार्य संतोष धर द्विवेदी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर पूजा करना विशेष फलदायी होता है। सोना क्रय करना शुुभ माना गया है। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार रात्रि 11 बजकर छह मिनट पर मृत्यु बाण लगेगा इसलिए संपूर्ण मांगलिक कार्यक्रम उक्त समय से पूर्व ही संपन्न किए जाएंगे।
---