फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक को पता नहीं, निकल गए हजारों, उपभोक्ताओें ने बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां विकास खंड क्षेत्र के दुरूह जंगल व पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों का खलियारी स्थित एक बैंक में खाता है। कई उपभोक्ताओं को पता तक नहीं और उनके खाते से हजारों रुपये निकल गए। इससे खफा होकर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने बैंक पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक मैनेजर ने मामले की जांच कराने की बात कह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले कई आदिवासी, वनवासी और मजदूरों का कहना है कि उनके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी सूचना बैंक और थाने दोनों जगह दी लेकिन न्याय नहीं मिला। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संयोजक चंद्र भूषण पांडेय के नेतृत्व में खाताधारकों ने इंडियन बैंक पनिकप कला (खलियारी) पर प्रदर्शन कर शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शन में विमलेश सिंह, नंदु गुर्जर, बलिराम सिंह, राजनरायन गुप्ता, प्रभुनारायण सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राकेश रंजन का कहना है कि कुछ उपभोक्ताओं ने उनके बगैर जानकारी में रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। किस-किस प्वाइंट से रुपये निकाला गया है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें