फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ (हेरोइन) के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार की सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि डाला चढ़ाई स्थित झपरहवां मोड़ के पास एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम विजय कुमार केवट उर्फ लल्लू निवासी डाला चढ़ाई बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन व दो सौ रुपये नगद बरामद हुआ। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बजार में अनुमानित कीमत दस लाख बताई गई। हेरोइन बेचने के मामले में तस्कर पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन थाना निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल मंजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें