फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेढ़ घंटे में 35 मिमी हुई बारिश, कई घरों और प्रतिष्ठानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दिन बाद बुधवार की दोपहर में मुसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक जिले में लगभग 35 मिमी बारिश हुई। इससे चारों तरफ पानी-पानी हो गया। रॉबर्ट्सगंज नगर की सड़कें पानी में डूब गई। कई घरों और प्रतिष्ठानों में पानी घुस गया। सबसे ज्यादा दिक्कत जलभराव वाले क्षेत्र में रह रहे लोगों को हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा, हालांकि उमस अधिक था। देर तक बिजली गुल थी। दोपहर में करीब डेढ़ बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। तेज बारिश से नगर के धर्मशाला चौक, नई बस्ती, उत्तर मोहाल, मंडी समिति के सामने, सिविल लाइंस रोड पर पानी जमा हो गया। शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर इतरती कॉलोनी के समीप पानी लग गया। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई।
वहीं धर्मशाला चौक के पास बारिश से कई प्रतिष्ठानों में तथा नई बस्ती में कई घरों में पानी घुस गया। हालांकि बारिश होने से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दो दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम पारा 25.2 और अधिकतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दो दिन पहले सोमवार को न्यूनतम 23.5 और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें