फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोहरे हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज नगर के व्यापारी दंपती धर्मेंद्र कुमार और मंजू देवी हत्याकांड के विरोध में मंगलवार की शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास एक कमरे में सो रहे धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) की गत शनिवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घर में उनका खून से लथपथ शव मिला था। एसपी के निर्देश पर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें जांच में जुटी हुई है। नगर के बीच हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि अब तक घटना में पुलिस को कोई ठोस कामयाबी नहीं मिल सकी है। इसी क्रम में मंगलवार को लोगों ने ब्रह्मनगर से कैंडल जुलूस निकाला। बरनवाल गली से होकर धर्मशाला चौक, साईं चौक, शीतला माता चौक, गुरूद्वारा, रामलीला मैदान होते हुए बढौली चौक जुलूस पहुंचा। यहां लोगों ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई। कैंडल जुलूस में अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनरायण पटेल, विवेक पटेल, सुनील पटेल, रामराज सिंह, सुरेश पटेल, विकास आदि शामिल रहे।
परिजनों से मिलकर व्यापार मंडल ने बंधाया ढाढस
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल दिवगंत व्यापारी दंपती के ब्रह्मनगर आवास पर जाकर परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में इस तरह नृशंस हत्या चिंताजनक है। हत्या सुनियोजित बताते हुए इसका शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, कृष्णा सोनी, टीपू अली, दीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें