फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड बालू ढोते 26 ट्रक सीज, चोपन व दुद्धी में खनन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान 26 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित मालोघाट टोल प्लाजा के समीप टीम ने ओवरलोड बालू लदे वाहनों की जांच की। टीम को देखते ही चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गए। टीम ने 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए हाथीनाला पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि ओवर लोड वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। उन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

टीम में खनन इंस्पेक्टर विकास एवं अब्दुल गनी अंसारी भी शामिल रहे। उधर, दुद्धी में खान निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेक्षक एसके पाल, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, एसएसआई बालेंद्र यादव की टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें पड़ोसी राज्य झारखंड से आ रहे वाहनों को धरपकड़ अभियान में तीन वाहनों को बिना वैध परमिट के ही बालू परिवहन करते तीन ट्रकों को सीज कर दिया गया। वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए तहसील परिसर में खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें