फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर छूटे 1815 बुजुर्गों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 60 प्लस बुजुर्गों को शत प्रतिशत टीका लगाने के लिए 24 से 29 जनवरी तक विशेष अभियान (घर-घर भ्रमण अभियान) चलाया गया। 42 हजार बुजुर्गों के सापेक्ष महज 1815 बुजुर्गों को ही टीम खोजकर कोविड टीका लगा सकी। विशेष अभियान के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 3349 टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एसके चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की तरफ से 31 जनवरी तक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को शत प्रतिशत कोविड टीका लगाने का आदेश दिया गया था। अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 3490 टीमों को लगाया गया था। इसमें 3349 टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घर-घर जाकर ट्रैकिंग की। 319264 घरों में टीम को जाना था लेकिन छह दिन के विशेष अभियान के तहत सक्रिय टीमें 292003 घरों तक ही पहुंच सकीं। इस दौरान 1522 गर्भवती महिलाएं और 2851 तक के शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे मिले। 1815 बुजुर्ग ऐसे मिले जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी लेकिन उन्हें कोविड टीका नहीं लगा था। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 1,73,626 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। इनमें से 135398 बुजुर्गों ने पहला डोज और 97902 बुजुर्गों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। शेष बुजुर्गों को कोविड टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है।
एक और तीन वर्ष के बच्चों संग 56 नए मरीज मिले
सोनभद्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पहले से भले ही धीमी हुई है, लेकिन इसके चपेट में कम उम्र के बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना बुलेटिन में एक व तीन वर्ष के बच्चें के साथ 56 नए संक्रमित मिले है। इसमें सर्वाधिक चोपन ब्लॉक में 20, सदर ब्लॉक में 17 और म्योरपुर ब्लॉक में 13 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दुद्धी व घोरावल में एक-एक तथा नगवां ब्लॉक में चार मरीज मिले हैं। सीएमओ डा.रमेश सिंह ठाकुर के मुताबिक सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें