कलेक्ट्रेट में बैठक करते एडीएम राकेश सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए स्थल तैयारियों के संबंध में एडीएम राकेश सिंह ने बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय स्थान पर आवागमन, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
एडीएम राकेश सिंह ने पीडब्लूडी के एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय के पूर्व सुनिश्चित कर ली जाए। रवानगी स्थल के समीप वाहन पार्किंग की व्यवस्था, ड्यूटी पास वितरण व्यवस्था, उद्घोषणा स्थल, पार्टी के आवागमन के लिए सुचारू ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। पोलिंग पार्टी रवाना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की तैयारी समय से कर लें। बैठक में पीडब्लूडी एक्सईएन चंद्रप्रकाश, बिजली विभाग के एक्सईएन एसके सिंह, डिप्टी आरएमओ संजय पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।