सोनभद्र जिले के ओबरा के मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में रूड़की से आकर ठहरे 16 लोगों के खिलाफ शनिवार को क्वारंटीन अवधि खत्म होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सभी को अस्थायी जेल बने शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा में रखा गया है।
मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में एक माह पूर्व 16 लोगों को पकड़ा गया था। यह सभी लोग उत्तराखंड के रूड़की से यहां आए थे और मस्जिद में ठहरे थे। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर बनाए गए शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रखा गया था। उनके साथ ओबरा के तीन स्थानीय लोग भी थे।
का समय खत्म होने के बाद इन तीन स्थानीय लोगों को उनके घर भेज दिया गया था लेकिन रूड़की के सभी 16 लोगों को उसी क्वारंटीन सेंटर में इसलिए रखा गया था। शनिवार को इन सभी 16 लोग सबान अहमद, अहतशाम, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माईल, मो असलम, अल्लादिया, मो. शाहिद, इकराम, अरशद, इरशाद, विलाल, जीशान, मुनीर अहमद तथा शमशाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें अस्थाई रूप से बने जेल शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में रखा गया है। इसके पूर्व इन 16 लोगों को स्थानीय पुलिस की निगरानी में बस पर बैठाकर थाने पहुंचाया गया था। जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के बाद उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर पुन: सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पहुंचा दिया गया।