डाला। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में शुक्रवार को स्नान करने गये एक युवक की बंधी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुरमुरा स्थित बन्धी में अशोक कुमार (20)अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान एकाएक वह डूबने लगे।जिसकी सूचना उनके साथ गये अन्य लड़कों ने घर वालों को दी। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बंधी से बाहर निकाला। परिजन आनन फानन में युवक को चोपन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बंधी में अशोक के डूबने की सूचना ग्रामीणों ने चोपन पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।