फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में ही एकत्र हुआ 1128 किलो प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के प्रति जनजागरुकता का असर दिखने लगा है। प्लास्टिक संग्रहण के लिए जिले में अब तक करीब ढाई लाख बोरियां टांगी जा चुकी है। इन बोरियों में रखे जा रहे प्लास्टिक को संग्रहीत करने के लिए पांच दिवसीय अभियान के पहले दिन ही 1128 किलो से अधिक प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इस प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा।
विज्ञापन

वातावरण को प्रदूषित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले प्लास्टिक के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत घरों में अनुपयोगी प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने के बजाय बोरी में रखने की अपील की गई है। जिले के ढाई लाख घरों पर बोरियां टांगी गई हैं। इसमें जुटाए गए प्लास्टिक को संग्रहीत करने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय अभियान शुरू हुआ है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि पहले दिन पूरे जिले में 36591 घरों से एक दिन में 1128.70 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जिले को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग है। अब स्थिति यह है कि ग्राम पंचायतों में लोग खुद अपने घरों के आसपास, खेतों में जो भी प्लास्टिक फैले हुए हैं उसको भी बिन कर अपने बोरियों में डाल रहे हैं। ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों एवं गांव में लोगों के माध्यम से घर घर से प्लास्टिक इकट्ठा कर एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। किसी ग्राम पंचायत में प्लास्टिक के एकत्रीकरण में कोई समस्या आ रही है तो जनपद वार रूम के नंबर 7398040073 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें