फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 अभियंताओं ने रक्तदान कर मनाया इंजीनियर्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अभियंताओं ने बुधवार को संघ भवन में पौधरोपण और रक्तदान करके इंजीनियर्स डे मनाया। यह दिन इसलिए भी अभियंताओं के लिए खास है कि इसी दिन उनके संस्थापक का निधन रक्त की कमी से हुुई थी। 101 अभियंताओं ने रक्तदान कर उन्होंने अपने संस्थापक को स्मरण किया। इस दौरान हवन पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 101 अभियंताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। बताया कि महासंघ के संस्थापक आरके दत्ता का निधन आज के दिन ही रक्त की कमी से हुई थी, जिस कारण अभियंता आज के दिन रक्तदान करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रक्तदान का शुभारंभ इं. सुनील कुमार पांडेय क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले रक्तदान करके शुरू किया। एसीपी टोल प्लाजा मैनेजर नीरज कुमार चौधरी ने भी अपने साथियों के साथ रक्तदान करके शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सचिव प्रमोद, अमित वर्मा, हरिशंकर पटेल, छब्बू लाल, ओमकार नाथ, कौशिक, सोहन वर्मा, बालगोविंद, अमित कुमार शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, गोपाल, नरेन्द्र कुमार, गायनेंद्र, अनिल शर्मा, कलिंद सिंह, पुष्पक चौहान, अजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें