रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना इलाके में पिटाई से घायल हुए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंटिया निवासी मूलचंद्र (35) मजदूरी करने के लिए बेलहरा गया था। वहां पर काम न मिलने पर वह रविवार को दिन में करीब चार बजे वापस आ रहा था। रास्ते में दीपक मौर्य खेत में प्रवेश कुमार पत्नी के साथ कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रामू ने प्रवेश कुमार की पत्नी से कुछ मजाक कर दिया।
मजाक की बात दीपक मौर्य को बर्दाश्त नहीं हुई। दीपक मौर्य व प्रवेश कुमार ने आक्रोशित होकर रामू कश्यप को लात घुसों से मारा पीटा। रामू किसी तरह से छूटकर अपने घर को आया। घर वाले उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां पर रामू कश्यप की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दीपक मौर्य तथा प्रवेश कुमार केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।