फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात में काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शनिवार दोपहर ठीक 12:40 बजे थे। लखीमपुर मार्ग पर शाह-महोली स्थित पहले पुलिस चौकी भवन और अब कोतवाली देहात के रूप में संचालित थाने का नजारा बिल्कुल जुदा था। आज थाना समाधान दिवस के मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन

इन अफसरों ने वहां लोगों की शिकायतें सुनीं। इस छोटे से स्थान पर गहमा-गहमी का माहौल था। थाने से जुड़ी सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा था। यह पहला मौका था, जब शहर कोतवाली के बजाय कोतवाली देहात में अफसरों, पुलिस कर्मियों, लेखपालों का जमावड़ा था। इस थाने में पहली एफआईआर भी दर्ज की गई है।
शनिवार को थाना स्तर की कार्रवाईयां शुरू होने का दूसरा और इस थाने का पहला समाधान दिवस था। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कोतवाली देहात का पहला क्राइम नंबर दर्ज हुआ है। पहला क्राइम नंबर शाह महोली चौकी प्रभारी सुरेश पाल सिंह ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि थाने की शुरुआत से पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कमान संभालने के बाद से उन्होंने पुलिस को पूरे क्षेत्र में सक्रिय कर दिया है। इसी सक्रियता के चलते दारोगा सुरेश पाल सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद व आरक्षी वीरेंद्र हमराही बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे।
शुक्रवार देर रात नानकारी पुलिया पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसको टोका तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कोतवाली देहात क्षेत्र के गद्दी घाट निवासी सोबरन बताया।
जांच की तो उसके पास से 20 लीटर शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोतवाली देहात का क्राइम नंबर एक सोबरन से शराब बरामदगी का दर्ज हुआ है। थाना दिवस में यहां तीन शिकायतें आईं। तीनों शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं।
एसडीएम, सीओ ने जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली देहात का निर्माणाधीन भवन तैयार कराया जा रहा है। अब से कोतवाली देहात शाह महोली पुलिस चौकी में शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली। उन्हें शिकायत के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। शहर कोतवाली का भार भी काफी कम हुआ है।
समाधान दिवस में आईं 171 शिकायतें
थाना समाधान दिवस के मौके पर जिले में 171 शिकायतें आईं। इनमें 34 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं, जबकि 137 शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। इन शिकायतों में से 70 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। 101 शिकायतें निस्तारण को शेष है।
नैमिषारण्य में नहीं दर्ज हुआ केस
कोतवाली देहात के साथ ही मिश्रिख व संदना थाने के कुछ गांवों को काट कर बनाया गया नैमिषारण्य थाने पर भी शनिवार से कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन शनिवार शाम तक यहां कोई पीड़ित केस दर्ज कराने नहीं पहुंचा। न ही थाना समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचा।
नैमिषारण्य थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि थाना समाधान दिवस के लिए बैनर लगवा दिया गया है। शायद जानकारी के अभाव में कुछ शिकायतकर्ता मिश्रिख कोतवाली पहुंच गए थे। कोई पीड़ित केस दर्ज कराने आता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें