फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफ्रिजरेटर तैयार, बस वैक्सीन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन की तैयारी पूरी कर ली है। अब वैक्सीन आने का इंतजार हो रहा है। जिला स्टोर में रखे आईएलआर (आइसलैड रेफ्रिजरेटर) चालू हो गए हैं। जिले में अब तक 11 लाख सिरिंज पहुंच गई है। प्रति ब्लॉक 50 हजार सिरिंज का वितरण हो चुका है। कोरोना वैक्सीन आने में अब कुछ ही समय बचा है।
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन को लेकर पूरी तरह तैयार हो गया है। जिला अस्पताल में बने स्टोर में लगे तीन फ्रीजर शनिवार को चालू हो गए हैं। अब बस इनमें वैक्सीन रखने की जरूरत है। एक रेफ्रिजरेटर की क्षमता 225 लीटर की है। जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर जेपी गुप्ता ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में अब तक 11 लाख सिरिंज आ चुकी है। प्रत्येक सीएचसी पर 50 हजार सिरिंज पहुंचा दी गई है। मशीनें भी चालू हो गई हैं। अब केवल वैक्सीन आने का इंतजार किया जा रहा है।
कोरोना के दो मरीज और मिले
जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। शनिवार को महज दो केस सामने आए है। इनको इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में दो पॉजिटिव केस आए हैं। संदना व करौदी में एक-एक केस आया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पांच मरीज जिला अस्पताल के एलटू में भर्ती है, जबकि 21 मरीज होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें